बॉलिविया के राष्ट्रपति को पसंद आयी 'अवतार'
बोलीविया के राष्ट्रपति ईवो मोरैल्स को जेम्स कैमरॉन की हाल ही में प्रदर्शित हुई फिल्म 'अवतार' बेहद पसंद आई है। राष्ट्रपति का कहना है कि 'यह फिल्म पृथ्वी मां की रक्षा की लड़ाई और पूंजीवाद के खिलाफ' पर आधारित है।
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार राष्ट्रपति अपने जीवन में तीसरी बार फिल्म देखने के लिए गए थे और उन्होंने 'अवतार' फिल्म देखी। उन्होंने कहा है कि फंतासी के आधिक्य के बावजूद यह फिल्म पूंजीवाद के विरोध और प्रकृति की रक्षा की लड़ाई का एक प्रमुख उदाहरण है।
मोरैल्स बोलीविया के देशी मूल के पहले राष्ट्रपति हैं। वह रविवार को अपनी 15 वर्षीय बेटी ईवा लिज के साथ फिल्म देखने के लिए गए थे। यह फिल्म पैंडोरा ग्रह की कहानी प्रस्तुत करती है। जहां धरती से पहुंचे घुसपैठिए, स्थानीय लोग और अवतार जीवित रहने के लिए संघर्ष करते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications