नीलाम होगा बॉब मार्ले का गिटार!
प्रसिद्ध संगीतकार बॉब मार्ले के गिटार की नीलामी होगी। दूसरी ओर एक व्यक्ति ने दावा किया है कि मार्ले ने मौत से पूर्व यह गिटार उसे दिया था।
वेबसाइट 'टीएमजेड डॉट कॉम' के अनुसार नीलामी करने वाली प्रमुख संस्था 'क्रिस्टीज' इस गिटार को नीलाम करेगी। वहीं मार्ले के एक सहयोगी एस्टॉन बार्रेट ने कहा है कि वर्ष 1979 में मार्ले ने यह गिटार उसे दे दिया था। इसके दो वर्ष बाद ही मार्ले का निधन हो गया।
बार्रेट ने कहा कि वर्ष 2000 में उन्होंने सुरक्षित रखरखाव के लिए गिटार को अंगस रिड नामक एक कंपनी के हवाले कर दिया था। अब बार्रेट चाहते हैं कि उन्हें गिटार वापस कर दिया जाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications