संगीत तैयार करेंगे बॉब डिलन
प्रमुख रॉक गायक और संगीतकार बॉब डिलन न्यूयार्क में होने वाले एक कार्यक्रम के लिए संगीत तैयार करेंगे।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार डिलन अपने पूर्व सहकर्मी रॉबर्ट हंटर के साथ मिलकर संगीत तैयार करेंगे। दोनों मिलकर 'टुगेदर थ्रू लाइफ' नामक एलबम तैयार करेंगे।
डिलन ने कहा, "हंटर मेरे पुराने दोस्त हैं। यदि हम दोनों पहले सोचते तो अभी तक सैकड़ों गाने लिख चुके होते।"


Click it and Unblock the Notifications