मां बनने वाली हैं नताली पोर्टमैन
हॉलीवुड अभिनेत्री नताली पोर्टमैन फिल्मों से कुछ समय दूर रहना चाहती हैं क्योंकि वह पहली बार मां बनने वाली हैं। वेबसाइट 'डेलीस्टार डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक 29 वर्षीया अभिनेत्री अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं।
पोर्टमैन ने मशहूर कोरियोग्रॉफर बेंजामिन मिलीपेड से विवाह किया था। पोर्टमैन कहती हैं, "बच्चे के जन्म लेते ही मैं लोगों की नजरों से दूर हो जाऊंगी। भविष्य में अवसर मिलने पर दोबारा लौटूंगी।"


Click it and Unblock the Notifications












