..................... Bond inspired by Obamania?" | प्रेसिडेंट के बाद ब्लैक जेम्स बांड भी? - Hindi Filmibeat

प्रेसिडेंट के बाद ब्लैक जेम्स बांड?

By Staff

Daniel Craig
'अब समय आ गया है कि हम अश्वेत जेम्स बांड के बारे में सोचना शुरु करें..' अमेरिका मे पहले अश्वेत राष्ट्रपति चुने जाने की खबरों के बीच जेम्स बांड सिरीज की नई फिल्म क्वांटम आफ सालेस के अभिनेता डेनियल क्रेग ने यह कहकर दुनिया को चौंका दिया है।

समाचार पत्र टेलीग्राफ को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहाः बाराक ओबामा को चुने जाने के बाद से लगातार मेरे मन में यह ख्याल कौंध रहा है कि हमें एक अश्वेत 007 की परिकल्पना को सामने लाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इयान फ्लेमिंग द्वारा 50 के दशक में रचा गए इस किरदार में इतना लचीलापन है कि इसे आसानी से आज की परिस्थितियों में ढाला जा सकता है।

क्रेग ने कहा कि अगर फ्लेमिंग इस वक्त होते तो शायद वह भी बदले हुए समय के हिसाब से अपनी सोच में बदलाव लाते। अखबार ने टिप्पणी की है कि यह पहली बार नहीं है कि किसी अश्वेत जेम्स बांड के बारे में सोचा गया है, इससे पहले अश्वेत ब्रिटिश अभिनेता कोलिन सैलमन, जिसने पीयर्स ब्रासनन अभिनीत बांड सिरीज की फिल्मों में चीफ आफ द स्टाफ का रोल किया था, यह बात कही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X