इस सुपरस्टार का है बर्थडे..बचपन से ही हैं सबसे फेवरिट!
हॉलीवुड का ये सुपरस्टार आज 27 साल का हो गया। भले ये आज 27 के हुए हो लेकिन बचपन से ही सबके फेवरिट रहे हैं। दरअसल हम बात कर रहे हैं हॉलीवुड के सुपरस्टार डैनियल रेडक्लिफ के बारे में जिनका आज जन्मदिन है।
इनको असल में पहचान तो हैरी पॉटर से मिली और हर किसी के ये फेवरिट हो गए। पहले लोग इन्हें क्यूट बुलाते थे और देखते देखते डैनियल लड़कियों के दिलों पर राज करने लगे और हर किसी के क्रश बन गए। हैरी पॉटर शायद ही कोई हो जिसने ना देखा हो और जिसने हैरी पॉटर देखा वो डैनियल का फैन ना हो ये तो हो ही नहीं सकता।

डैनियल हैरी पॉटर के अलावा भी कई फिल्मों में काम कर चुके हैं और पूरी दुनिया में कई देशों में डैनियल की फैन फॉलोइंग है। उनकी आने वाली फिल्म इम्परियम और जंगल है।बहुतों को शायद पता ना हो लेकिन डैनियल हैरी पॉटर के पहले वो द ट्रेलर ऑफ पनामा में नजर आ चुके हैं।
आइये इस हैंडसम एक्टर की कुछ ऐसी तस्वीरें लेकर आए हैं जो आपका मूड बदलकर रख देंगी। दरअसल ये तस्वीरें उनके अलग अलग मूड और एक्सप्रेशन की हैं जो आपको काफी अच्छी लगेंगी।


Click it and Unblock the Notifications











