‘बिग ब्रदर’ को बंद करने की योजना

By Staff
‘बिग ब्रदर’ को बंद करने की योजना

ब्रिटेन के बड़े टीवी स्टेशन चैनल-4 ने सालों से अपने यहाँ चल रहे एक चर्चित कार्यक्रम 'बिग ब्रदर" को बंद करने का निर्णय लिया है.

इस स्टेशन से इस कार्यक्रम के आखिरी कड़ियाँ अगले साल प्रसारित की जाएँगीं. वर्ष 2000 से इस स्टेशन पर चल रहे इस कार्यक्रम की चैनल-4 पर ये ग्यारहवीं सीरीज़ होगी.

चैनल-4 के निदेशक केविन ल्योगो ने कहा "ये कार्यक्रम चैनल-4 पर अपने नैसर्गिक अंत पर पहुँच चुका है और अब आगे बढ़ने का समय आ पहुंचा है ".

बिग ब्रदर की दर्शकों में लगातार कमी दर्ज की जा रही थी और पिछली सीरीज़ को सबसे कम देखा गया.

अंतिम सीरीज़ के हर शो को महज़ 20 लाख लोगों ने ही देखा था जब की 2002 में अपने उत्कर्ष के दौर में ये संख्या 80 लाख दर्शकों तक पहुँच गई थी.

कार्यक्रमों की नई समय सूची पर बात करते हुए चैनल-4 के प्रमुख जूलियन बेल्मी ने कहा की बिग ब्रदर बीते दशक में चैनल-4 का सबसे बड़ा और प्रसिद्ध कार्यक्रम रहा है.

बेल्मी ने आगे माना कि बिग ब्रदर के जाने से से कार्यक्रमों में एक बड़ी रिक्तता आ जायेगी लेकिन उन्होंने कहा कि चैनल के इतिहास में कुछ बहुत बड़े मूलभूत सृजनात्मक परिवर्तन किए जा रहे हैं.

पर इस बात की संभावना बहुत ही कम है कि ये कार्यक्रम ब्रिटेन के किसी दूसरे चैनल पर भी देखने को न मिले क्योंकि कार्यक्रम के निर्माता अन्य चैनलों से बात कर रहे हैं.

कार्यक्रम के निर्माताओं ने चैनल-4 को धन्यवाद देते हुए कहा कि वो 2011 में भी लोगों के बीच होंगें.

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X