कतरन बदन पर लपेट घोड़े पर सवार होकर वर्ल्ड टूर पर निकली ये पॉप स्टार

Beyonce

पॉप स्टार बेयोंसे ने जुलाई में होने वाले अपने वर्ल्ड टूर की पुष्टि इंस्टाग्राम पर की है। उन्होंने कई हफ्तों की अटकलों के बाद अधिकारिक तौर पर ये पुष्टि की है कि वे 2023 में होने वाले अपने वर्ल्ड टूर के लिए तैयार हैं। इसी के साथ उन्होंने क्रिस्टल बिकिनी ड्रेस से बदन को ढका है और वे क्रिस्टल घोड़े पर सवार हैं। इस फोटो को पोस्ट करने के दौरान ही बेयोंसे ने रेनेसां वर्ल्ड टूर 2023 की घोषणा की। हालांकि ये लुक बेयोंसे की नई एलबम का है जिसकी कुछ तस्वीरें और वीडियो वे पहले भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर चुकी हैं।

अपनी एलबम के बारे में बताते हुए बेयोंसे ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था कि इस एल्बम को बनाने से मुझे सपने देखने और दुनिया के लिए एक डरावने समय के दौरान बचने की जगह मिल गई। इसने मुझे ऐसे समय में स्वतंत्र और साहसिक महसूस करने की अनुमति दी जब बहुत कुछ और चल रहा था। मेरा इरादा एक सुरक्षित जगह बनाने का था, एक ऐसी जगह जहां कोई निर्णय न हो। परफेक्शनिज्म और ओवरथिंकिंग से फ्री होने का स्थान। चीखने, मुक्त होने, स्वतंत्रता महसूस करने की जगह। ये एक्सप्लोरेशन की एक खूबसूरत जर्नी थी। मुझे आशा है कि आपको इस म्यूजिक में आनंद मिलेगा। मुझे आशा है कि यह आपको खुद को अद्वितीय, मजबूत और सेक्सी महसूस करवाएगा

बेयोंसे के वर्ल्ड टूर की बात करें तो बेयोंसे 2023 में दुनिया भर के स्टेडियमों में परफॉर्म करती नजर आएंगी। ये सिंगर टोरंटो के रोजर्स सेंटर में बैक-टू-बैक नाइट्स के साथ 8 जुलाई को नॉर्थ अमेरिका में जाने से पहले ये टूर इस साल मई में यूरोप में शुरू होगा। ये टूर फिलाडेल्फिया, नैशविले, शिकागो, बोस्टन, अटलांटा, मियामी, ह्यूस्टन, लास वेगास, लॉस एंजिल्स, न्यू ऑरलियन्स और अन्य जगहों पर होगा। बता दें, 41-शो ग्लोबल ट्रेक 10 मई को स्टॉकहोम में लॉन्च होगा।

2018 में नॉर्थ अमेरिका और यूरोप में 48 स्टॉप के साथ ऑन द रन टूर के बाद बेयोंस रेनेसां टूर पहली बार इतना लंबा होगा। वर्ल्ड टूर से पहले, बेयोंसे ने दुबई में चार साल बाद ग्रांड लेवल अपना पहला प्रमुख म्यूजिक कॉन्सर्ट किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X