अमेरिका में खूब बिकी बेयॉन्स 'हीट'
गायिका बेयॉन्स नोल्स ने हाल ही में 'हीट' नाम से एक परफ्यूम लांच किया था। परफ्यूम की बिक्री के आंकड़ें देख कर बेयॉन्स काफी एक्साइटेड हैं। और हों भी क्यों ना अमेरिका में जिस गति के ये परफ्यूम लोगों ने खरीदा है उसे देख कर तो लगता है कि हर अमेरिकी बेयॉंस की खुश्बू में खो जाना चाहता है। बेयॉन्स के परफ्यूम ने अमेरिका में एक महीने के अंदर 30 लाख डॉलर का व्यवसाय किया है।
वेबसाइट 'फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक गायिका कहती हैं, "मैं इससे बहुत खुश हूं। मैंने इस पर थोड़े दिन ही काम किया है। मैं एक साल से यात्रा पर थी इस दौरान मैंने प्रशंसकों से मुलाकात की और अब उन्होंने मेरा स्वागत किया। मैं उनकी प्रशंसा को अपने जीवन में कभी नहीं भूल सकूंगी।" नोल्स कहती हैं कि अब तक इस इत्र की 72,000 बोतलें बिक चुकी हैं।
More from Filmibeat
america अमेरिका परफ्यूम पॉप संगीत पॉप सिंगर बेयॉंस नोल्स beyonce knowles perfume pop music pop singer


Click it and Unblock the Notifications












