'बेयोंस हीट' परफ्यूम जल्द लांच होगा
जानी मानी गायिका बेयोंस नोल्स अपना पहला परफ्यूम 'बेयोंस हीट' के नाम से जारी करेंगी जो अगले साल फरवरी में बाजार में आ जाएगा।
वेबसाइट स्टारप्लस डॉट काम के हवाले से बताया गया है कि इस उत्पाद को बनाने के प्रोजेक्ट में बेयोंस को भी शामिल किया गया और प्रशंसकों की प्रतिक्रिया जानने के लिए परीक्षण सत्र आयोजित किया गया।
बेयोंस ने कहा कि जब मैंने इस परफ्यूम के लिए एक परीक्षण सत्र आयोजित किया तो प्रशंसकों ने इसकी सुगंध की काफी सराहना की। मैंने अपने जीवन में इतनी तारीफ कभी नहीं हासिल की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
गायिका परफ्यूम पॉप संगीत बेयांस नोल्स हॉलीवुड beyonce knowles hollywood perfume pop music pop singer


Click it and Unblock the Notifications