काम से छुट्टी चाहती है बियोंस
अभिनेत्री एवं अदाकारा बियोंस नोल्स ने अपनी शादी की पहली सालगिरह के मौके पर कहा कि वे दो साल तक करियर से दूर रहना चाहती हैं और अपना पूरा ध्यान अपनी गृहस्थी पर लगाना चाहती हैं।
वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार 27 वर्षीया बियोंस ने रैप स्टार जे-जेड से शादी की है और अब वह अपनी निजी जिंदगी पर ज्यादा ध्यान देना चाहती हैं।
बियोंस का कहना है, "मेरी प्राथमिकताएं धीरे-धीरे बदल रही हैं। मैं शायद दो साल तक काम से छुट्टी लेना चाहती हूं। इसके लिए मैं काफी मेहनत की है और मैं बहुत अच्छे मुकाम पर हूं।"


Click it and Unblock the Notifications











