पैसे बचातीं है बेयॉन्स नोल्स

वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार बेयॉन्स की कुल संपत्ति आठ करोड़ की डॉलर है। वह 30 वर्ष से कम उम्र की अभिनेत्रियों में सबसे धनी हैं।
बेयॉन्स ने कहा कि वह समझदारी से निवेश करती हैं। उन्होंने कहा कि वह महंगी कार या आभूषणों की खरीदारी में धन खर्च नहीं करती हैं।
उन्होंने कहा, "मैं ज्यादा धन खर्च नहीं करती हूं। मैंने 16 वर्ष की अवस्था तक न कोई कार और 17 वर्ष की उम्र तक हीरा नहीं खरीदा। मेरे पास पैसे की कमी नहीं है। दरअसल, मैं निवेश पर अधिक ध्यान देती हूं। "
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











