बेयॉन्स को पीटने की धमकी!
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल महान गायिका एटा जेम्स द्वारा बेयॉन्स को पीटने की धमकी दिए जाने से हैरान रह गए।
20 जनवरी को शपथ ग्रहण समारोह के दौरान बेयॉन्स ने जेम्स का गीत 'एट लास्ट' गाया था। वेबसाइट टीएमजेड डॉट कॉम के अनुसार जेम्स के यह कहने पर कि वह इस आयोजन में बेयॉन्स द्वारा खुद का गीत गाने की वजह से उसकी पिटाई करेगी।
एक सूत्र ने कहा, "किसी के भी जहन में यह नहीं आया कि बेयॉन्स द्वारा उस गीत को गाने में क्या अनुचित रहा। और उस पर कुछ युवाओं को तो यह भी नहीं मालूम होगा कि वह जीवित भी हैं। "
जेम्स ने हालांकि अब कह रही हैं कि वे मजाक कर रही थीं और उनका कोई नकारात्मक अभिप्राय नहीं था। जेम्स का कहना है कि उनसे 'अपना गीत' गाने को नहीं कहे जाने पर उन्होंने खुद को शपथ ग्रहण समारोह से अलग-थलग महसूस किया। उन्होंने यह भी कहा कि वे उसे गीत को ज्यादा बेहतर ढंग से गा सकती थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











