पीने पर सोना पसंद करती है नोल्स
अमेरिकी गायिका बियोंस नोवल्स का कहना है कि वह कभी-कभी शराब का एक पैग लेना पसंद करती हैं लेकिन ज्यादा पीने पर उन्हें नींद आ जाती है।
वेबसाइट 'चायनामेल डॉट काम' के अनुसार, बियोंस का कहना है,"मैं अक्सर नहीं पीती लेकिन जब पीती हूं तो बेहद शांत होती हूं और सोने चली जाती हूं। यह मुझे ज्यादा नहीं भाती।"
27 वर्षीया गायिका ने भी कहा कि उन्हें मादक पदार्थो के सेवन में कभी दिलचस्पी नहीं रही।
उनका कहना है, "मैं हमेशा कहती रही हूं कि मैं ऐसा कभी नहीं करूंगी। मैं एक पैग शराब के साथ ही खुश हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications