हॉलीवुड के अमीरों में पॉप गायिकाओं का जलवा
हॉलीवुड की अमीर हस्तियों की सूची में बेयोन्स नोल्स, ब्रिटनी स्पीयर्स और लेडी गागा जैसी गायिकाओं ने महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया है जबकि शीर्ष स्थान पर टॉक शो प्रस्तोता ओपराह विनफ्रे हैं।
वेबसाइट 'डेली मेल डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक इन तीनों गायिकाओं ने कुल मिलाकर 13.7 करोड़ पाउंड कमाए हैं लेकिन फिर भी वे 20.3 पाउंड की कमाई के साथ शीर्ष स्थान हासिल करने वाली 56 वर्षीय विनफ्रे की बराबरी नहीं कर सकी हैं।
महत्वपूर्ण बात यह है कि इन तीनों गायिकाओं की उम्र 30 वर्ष से कम है। विनफ्रे के बाद 29 वर्षीय नोल्स ने 5.6 करोड़ पाउंड की कमाई के साथ सूची में दूसरा स्थान हासिल किया है, 28 वर्षीय ब्रिटनी 4.1 करोड़ पाउंड के साथ तीसरे स्थान पर हैं। चौबीस वर्षीय गागा चार करोड़ पाउंड कमाने के साथ चौथे स्थान पर हैं जबकि प्रख्यात पॉप गायिका 52 वर्षीय मैडोना पांचवे स्थान पर हैं।
ओप्रा विन्फ्रे पॉप सिंगर बेयांस नोल्स ब्रिटनी स्पियर्स लेडी गागा हॉलीवुड beyonce knowles britney spears hollywood lady gaga oprah winfrey pop singer


Click it and Unblock the Notifications
