पिता पर फिल्म बनाएंगी नोल्स
पॉप गायिका बियोंस नोल्स अपने पिता के जीवन से बेहद प्रभावित हैं और वह उनके 'बचपन व स्कूल के दिनों' पर एक फिल्म बनाना चाहती हैं।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक बियोंस और उसके साथी कलाकारों की मदद करने के लिए उनके पिता मैथ्यू नोल्स ने अपनी सेल्समेन की नौकरी छोड़ दी थी। उन्होंने 'म्यूजिक वर्ल्ड इंटरटेनमेंट' नाम से एक कंपनी भी बनाई थी।
बियोंस ने एक पत्रिका से कहा, "मैं अपने पिता के बचपन व स्कूल के दिनों पर आधारित फिल्म बनाना पसंद करूंगी। उनका जीवन बहुत रोचक रहा है।"


Click it and Unblock the Notifications











