मोटरसाइकिल चलाएंगी बियोंस
अमेरिकी गायिका बियोंस नोल्स का कहना कि जब वह यात्रा पर नहीं होंगी तब शहरभर में मोटरसाइकिल चलाएंगी और इस दौरान जब लोग उन्हें पहचान नहीं सकेंगे तो वह इस बात का खूब मजा लेंगी।
वेबसाइट 'डेलीस्टार डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक बियोंस कहती हैं, "मोटरसाइकिल चलाने का अनुभव बहुत अद्भुत होगा। जब मैं मोटरसाइकिल पर सड़क से गुजरूंगी तो लोग मुझे नहीं पहचान सकेंगे और जब तक लोगों को समझ आएगा कि वह और कोई नहीं मैं ही थी तब तक मैं वहां से निकल चुकी होंगी।"
28 वर्षीय गायिका ने कहा, "अवकाश के दिनों में मैं अपने सहायकों के साथ मोटरसाइकिल चलाऊंगी।"


Click it and Unblock the Notifications











