न्यूयार्क लौटना चाहते हैं बेन स्टीलर

स्टीलर फिलहाल हॉलीवुड में रह रहे हैं। उनके साथ उनकी पत्नी क्रिस्टिन टेलर और दो बच्चे-सात साल की बेटी एला और तीन साल के पुत्र क्यूनलिन रहते हैं।
स्टीलर ने स्वीकार किया है कि वह बड़ी शिद्दत से न्यूयार्क में घर तलाश रहे हैं। स्टीलर ने कहा, "जब भी हम न्यूयार्क आते हैं, हमारा घर खोजने का कार्यक्रम शुरू हो जाता है। हमें अभी तक अच्छा घर नहीं मिला है। हम इन दिनों इसी काम में व्यस्त हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
न्यूयार्क बेन स्टीलर लॉस एंजेलिस हास्य अभिनेता हॉलीवुड ben stiller hollywood comedian los angeles new york


Click it and Unblock the Notifications