स्टीलर को बंदरों ने झापड़ रसीद किया!
हॉलीवुड के हास्य अभिनेता बेन स्टीलर को उस समय अजीब स्थिति का सामना करना पड़ा जब एक फिल्म की शूटिग के दौरान दो बंदरों ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार आगामी फिल्म 'नाइट एट द म्यूजियम : बैटल ऑफ द स्मीथसोनियन' की शूटिंग के दौरान बंदरों ने स्टीलर को थप्पड़ जड़ दिया। दरअसल उन्हें जानवरों के साथ एक दृश्य करना था।
स्टीलर ने कहा, "फिल्म के दृश्य के लिए मुझे दो बंदरों के साथ शूटिंग करनी थी। मुझे उनके साथ लड़ना था। इसी बीच दोनों बंदरों ने मुझे थप्पड़ मारना शुरू कर दिया।"


Click it and Unblock the Notifications