Cannes 2025: न्यूडिटी बैन करने के बाद भी बाज नहीं आई हसीना, रेड कार्पेट पर खूब दिखाए बेशर्म रंग!

Bella Hadid Cannes Film Festival 2025: कान्स फिल्म फेस्टिवल का शानदार आगाज हो चुका है और कान्स रेड कार्पेट पर फैशन का जलवा शुरू हो चुका है। पहले ही दिन सेलेब्स ने अपने लुक से ग्लैमर ओवरफ्लो कर दिया है। रेड कार्पेट से उर्वशी रौतेला ने तोते लुक तो बवाल काट ही दिया है वहीं दूसरी ओर अब बेला हदीद तो जैसे कान्स 2025 की गाइडलाइन्स को ही ताख पर रखकर आई हो।
बेला हदीद कान्स 2025
बेला हदीद कान्स 2025 के पहले दिन ही रेड कार्पेट पर नजर आईं। इस दौरान बेला हदीद ब्लैक कलर की काफी सेंसुअल ड्रेस में अपने हुस्न का जलवा दिखाती नजर आ रही थीं। स्लीक काउल नेक, क्रॉस बैक गाउन में बेला ने अपनी कातिल हदाओं से सभी फोटोग्राफर्स की फ्लैश लाइट्स अपने तरफ खींच ली। बेला हदीद ने अपने इस लुके किमती ज्वैलरी, न्यूड लिप्स और स्मोगी आई के साथ पूरा किया।
खूब वायरल हो रहा है बेला हदीद का लुक
बेला हदीद की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया और मीडिया में छा गई हैं। नेटिजंस को अब उनके और भी कान्स रेड कार्पेट का काफी बेसब्री से इंतजार हो रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस बेला हदीद की इन तस्वीरों को शेयर करते हुए जमकर तारीफें कर रहे हैं।
कान्स में छाई बेला
आपको बता दें कि बेला हदीद हर साल की कान्स फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने के लिए पहुंचती हैं और हर बार ही उनके लुक्स एक से बढ़कर एक कहर होते हैं। पिछले साल तो बेला हदीद ने हद की पार कर दी थीं। दरअसल, पिछले साल बेला हदीद ट्रांसपेरेंट ड्रेस में पहुंची थीं।
कान्स में बैन न्यूडिटी
कान्स फिल्म फेस्टिवल की ओर से कुछ गाइडलाइन्स जारी की गई है जिन्हें सभी को फॉलो करना होगा। कान्स रेड कार्पेट पर न्यूडिटी और हैवी ओवरसाइज्ड आउटफिट्स आउटफिट्स को बैन कर दिया गया है। कान्स से हसीनाओं के लुक्स देखने लायक होते हैं जिनके लिए सभी एक्साइटेड रहते हैं। लेकिन इस बार कुछ ऐसे फिल्टर लगाए दिए गए हैं जो कि पहले नहीं थे ऐसे में इस बार देखने दिलचस्प होगा कि एक्ट्रेस और मॉडल्स खुद को अलग बनाने के लिए रेड कार्पेट पर क्या करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











