बेकहम ने बेटे को गिफ्ट की छिपकली
फुटबॉल खिलाड़ी डेविड बेकहम और उनकी पत्नी विक्टोरिया अपने बेटे को स्कूल में मिले अंकों से इतने खुश हुए कि उन्होंने उसे उपहार में एक छिपकली दी।
बेकहम अपने बड़े बेटे ब्रूकलिन के अच्छे अंकों से बहुत खुश थे और उन्होंने अपने 10 वर्षीय बेटे के लिए एक छिपकली खरीदी।
डेविड का कहना है कि उन्होंने अपने बेटे से कहा था कि यदि उसने अच्छे अंक प्राप्त किए तो वह उसे एक छिपकली लाकर देंगे। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने बेटे के अच्छे अंक देखे तो अगले दिन उसे उपहार में छिपकली दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications