चौथे बच्चे को जन्म देंगी विक्टोरिया

वेबसाइट 'पीपुल डॉट कॉम' के मुताबिक बेकहम दम्पति के प्रवक्ता का कहना है, "डेविड व विक्टोरिया यह पुष्टि करते हुए बहुत खुश हैं कि गर्मियों में उनका चौथा बच्चा जन्म लेगा।" प्रवक्ता ने कहा, "ब्रूकलिन, रोमीयो और क्रूज अपने नए भाई या बहन के जन्म को लेकर बहुत उत्साहित हैं।"
इस बीच एक यौनकर्मी के साथ सम्बंध बनाने के आरोप का सामना कर रहे डेविड अगले कुछ सप्ताहों में एक अमेरिकी अदालत में पेश होंगे, जहां उन्हें उस महिला का सामना करना होगा।


Click it and Unblock the Notifications











