पत्नी को वापस लाना चाहते हैं बेकहम

वेबसाइट 'डेलीस्टार डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक डेविड पत्नी के लिए घर में ही अलग से एक खर्चीला फैशन क्षेत्र बनवाने पर राजी हो गए हैं। ताकि विक्टोरिया वहां निजता में अपने फैशन डिजायन पर काम कर सकें।
एक सूत्र के मुताबिक, "विक्टोरिया को इंग्लैंड वापस लाने के लिए डेविड कुछ भी करने को तैयार हैं। वह अपने सपनों के साथ अपनी पत्नी के प्रति बेहद ईमानदार हैं। इनमें बेकहम का इंग्लिश फुटबॉल के सबसे काबिल खिलाड़ी होने का सपना शामिल है। इस कल्पना को साकार करने के लिए उन्हें 2010 के विश्व कप में इंग्लैंड के लिए खेलना होगा। लेकिन वह जानते हैं कि उनकी पत्नी हॉलीवुड में उनके नए जीवन से बेहद प्यार करती हैं।"
विक्टोरिया ने धीरे-धीरे लास एंजेलिस की फैशन की दुनिया में अपनी जगह बना ली है, लेकिन डेविड के पास ब्रिटेन के टोट्टेनहेम और चेल्सिया जैसे क्लबों से प्रस्ताव आ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











