'जोली के साथ कोई न्यूड एड नही'

बेकहम का कहना है कि वह विवाहित हैं और वह इस तरह के विज्ञापन नहीं कर सकते।
एम्पोरियो अरमानी के लिए बेकहम का नया विज्ञापन आने के बाद ये अफवाह थी कि फैशन फर्म के अधिकारी चाहते हैं कि बेकहम जोली के साथ एक विज्ञापन में काम करें।
फुटबॉल खिलाड़ी का कहना है कि वे जोली के प्रशंसक हैं लेकिन जोली के साथ विज्ञापन में काम करने की यह खबर झूठी है।
बेकहम का कहना है -जोली आकर्षक व्यक्तित्व की धनी हैं और ब्रेडपिट भी ऐसे ही हैं। आप जानते हैं, न तो वे ऐसा करना चाहेंगी और न ही मैं। और कुल मिलाकर बात यही है कि मैं ऐसा नहीं करूंगा क्योंकि मैं विवाहित हूं।


Click it and Unblock the Notifications











