..................... Beatles song completed after 40 years | 40 वर्ष में पूरा हुआ 'बीटल्स' का गीत - Hindi Filmibeat

40 वर्ष में पूरा हुआ 'बीटल्स' का गीत

By Staff

रॉक बैंड बीटल्स के दिवंगत जॉर्ज हैरीसन का गाया एक गीत 40 साल बाद पूरा हुआ।

वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक हैरीसन ने 1960 के दशक में कागज के एक टुकड़े पर गीत 'साइलैंस' की शुरूआती 10 पंक्तियां लिखी थीं। 1968 में इस बैंड की जीवनी लिखने वाले लेखक हंटर डेवीज के हाथों में जाने से पहले यह गीत एबे रोड स्टूडियो की जमीन पर ऐसे ही पड़ा हुआ था। वर्ष 2001 में हैरीसन की मृत्यु हो गई थी।

बीबीसी रेडियो 'मर्सीसाइड' के प्रस्तोता स्पेंसर लीघ ने गीतकार डीन जॉनसन से इस गीत को पूरा करने को कहा। उससे पहले तक इस गीत को नजरअंदाज किया जाता रहा।

पहले माना जाता था कि यह गीत प्रेम के बारे में है लेकिन अब स्पष्ट हुआ है कि यह हैरीसन के अपने बैंड के साथी जॉन लीनन के साथ असहज रिश्ते पर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X