पहली फिल्म बैटलशीप के प्रमोशन में जुटी सिंगर रिहाना

rihanna
पॉप सिंगर रिहाना इन दिनों अपनी पहली फिल्म 'बैटलशिप' का जोर शोर से प्रमोशन कर रही हैं। इस फिल्म के सिलसिले में वह इन दिनों अपनी पूरी टीम के साथ सिडनी में हैं।

हाल ही में रिहाना को सिडनी में एक नौका पर देखा गया है। उनके साथ 'बैटलशिप' के अन्य कलाकार भी मौजूद थे। वह अपनी फिल्म के प्रचार के लिए सिडनी हार्बर की यात्रा कर रही थीं। रिहाना ने अपनी सिडनी हार्बर यात्रा की तस्वीरें ट्विटर पर भी जारी कीं हैं ।

आपको बता दें, यह फिल्म 'हेस्ब्रो नेवल कॉम्बेट' गेम पर आधारित है। इस फिल्म का निर्देशन पीटर बर्ग ने किया है। इस फिल्म में रिहाना टॉम ब्वॉय के तौर पर पर्दे पर दिखाई देंगी। रिहाना अपने किरदार के बारे में कहती हैं कि मैं शुरू से ही टॉम ब्वॉय टाइप की लड़की रही हूं और इस फिल्म में इस तरह का किरदार निभा कर अच्छा लगा।

रिहाना कहती हैं कि इस फिल्म में मेरा किरदार मुझसे पूरी तरह से अलग है वह पूरी तरह से एनरजेटिक है मैं चाहती हूं कि मेरे फैन्स मेरी इस फिल्म को जरूर देखें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X