Batman Death: धर्मेंद्र के लिए दुआ करते रह गए लोग, इधर महज 65 की उम्र में चल बसा बैटमैन

Batman Val Kilmer Death: फिल्म इंडस्ट्री एक बेहद बुरी खबर सामने आई है। बैटमैन का किरदार निभाकर पॉपुलर हुए एक्टर वैल किल्मर का निधन हो गया है। 65 वर्ष की उम्र में एक्टर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। वैल किल्मर की मौत की खबर सुनकर फैंस और इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
बेटी ने कंफर्म की मौत की खबर
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वैल किल्मर का निधन निमोनिया के चलते हुआ है। एक्टर के निधन की पुष्टि उनकी बेटी मर्सिडीज किल्मर ने की है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक मर्सिडीज ने एसोसिएटेड प्रेस को भेजे ईमेल में बताया है कि वैल किल्मर की गत 1 अप्रैल 2025 (मंगलवार) को मौत हो गई है।
निमोनिया से हुई मौत
निधन के समय वैल किल्मर लॉस एंजिल्स में मौजूद थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2014 में एक्टर को गले के कैंसर का पता चला था। हालांकि ट्रीटमेंट के बाद वह बिल्कुल ठीक हो गए थे। अब निमोनिया के चलते एक्टर की मौत हो गई है।
वैल किल्मर का करियर
जानकारी के अनुसार वैल किल्मर ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1984 में फिल्म 'टॉप सीक्रेट' से की थी। उन्होंने 'टॉप गन', 'रियल जीनियस', 'विलो', 'हीट' और 'द सेंट' जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम कर अपनी एक अलग पहचान बनाई है।
बैटमैन से हुए मशहूर
आपको बता दें कि वैल किल्मर ने फिल्म 'टॉप गन' में आइसमैन की भूमिका निभाई थी। वहीं 'बैटमैन फॉरएवर' मूवी में वह बैटमैन के रूप में नजर आए थे। उन्होंने सुपरहिट फिल्म 'द डोर्स' में जिम मॉरिसन की भूमिका निभाई थी।
फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर
वैल किल्मर को आखिरी बार साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म 'टॉप गन: मेवरिक' में देखा गया था। इसमें उन्होंने आइसमैन की भूमिका निभाई थी। एक्टर के निधन के बाद पूरी हॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।


Click it and Unblock the Notifications











