ओबामा के समर्थन में हॉलीवुड सितारे
विश्व के सबसे ताकतवर देश अमेरिका में आज राष्ट्रपति के चुनाव को लेकर मतदान शुरु हो गये हैं। इस साल राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बने हैं बराक ओबामा और मिट रोमनी। जहां एक ओर बराक ओबामा के पक्ष में एक बार फिर से हॉलीवुड सितारें जमा हुए हैं वहीं दूसरी ओर मिक रोमनी को लेकर अमेरिका के नागरिक सोच में हैं। बराक ओबामा जब पहली बार राष्ट्रपति के पद के लिए खड़े हुए थे उस वक्त भी हॉलीवुड के कई ब्लैक सेलिब्रिटीस ने ओबामा का समर्थन किया था यहां तक की इलेक्शन के प्रचार के लिए उन्होंने पैसे भी इकट्ठा किये थे।
इस साल ओबामा के समर्थन में हॉलीवुड एक्टर जॉर्ज क्लूनी, रॉबर्ट रेडफोर्ड, बारबरा स्ट्रीसैंड आदी शामिल हैं। वैसे भी अमेरिका में अधिकतर देखा गया है कि हॉलीवुड सितारे डेमोक्रेटिक पार्टी को ही समर्थन देते हैं। बराक ओबमा जो कि डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हैं को भी इसी वजह से सबसे ज्यादा हॉलीवुड सितारों का समर्थन मिल रहा है।
हॉलानिड अभिनेता जॉर्ज क्लूनी को ओबामा अपना सबसे अच्छा दोस्त और समर्थक बताते हैं। ओबामा के चुनाव प्रचार के लिए उन्होंने लॉस एजेंल्स में एक प्रोग्राम किया जिसके द्वारा इकट्ठा किये गये डेढ़ करोड डॉलर उन्हो्ने चुनाव के दौरान खर्च किये।
बराक ओबामा द्वारा इलेक्शन के लिए चलाए जा रहे विज्ञापनों में भी कई हॉलीवुड सितारे नज़र आए। इन सितारों ने बराक ओबामा से जुड़ी कई अच्छी बातें लोगों के साथ शेयर की और साथ ही उन्हें वोट देकर विजयी बनाने की अपील भी की। इससे पहले जब ओबामा ने राष्ट्रपति पद के लिए अपनी उम्मीदवारी का दावा किया था उस वक्त नास, विनफ्रे, डेब्बी एलेन, टायाना अली, मॉर्गन फ्रीमैन जैसे बड़े बड़े हॉलीवुड सितारों ने उनका समर्थन किया था और साथ ही चुनाव प्रचार के लिए भारी मात्रा में चंदा भी दिया था। आइये आप भी मिलिये इस साल बराक ओबामा के समर्थन में खड़े हॉलीवुड सेलिब्रिटीस से।


Click it and Unblock the Notifications