बाफ्टा 2021 - द व्हाईट टाईगर के लिए आदर्श गौरव को बेस्ट एक्टर नॉमिनेशन, प्रियंका चोपड़ा OUT

British Academy of Film And Television Arts, BAFTA 2021 के नॉमिनेशन की घोषणा हो चुकी है। इन नॉमिनेशन में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर की रेस से प्रियंका चोपड़ा का नाम बाहर हो चुका है। प्रियंका चोपड़ा, द व्हाईट टाईगर के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर की नॉमिनेशन के दावेदारों में थीं। लेकिन फाईनल लिस्ट से प्रियंका चोपड़ा बाहर हो चुकी हैं।

वहीं फिल्म के एक्टर आदर्श गौरव को बेस्ट एक्टर अवार्ड के लिए नॉमिनेशन मिला चुका है। ये न्यूज़ शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने खुशी ज़ाहिर की। प्रियंका, इस फिल्म की Executive Producer भी हैं।

bafta-2021-adarsh-gourav-bags-best-actor-nominations-for-the-white-tiger-priyanka-chopra-out

द व्हाईट टाईगर के लिए नॉमिनेट हुए आदर्श गौरव, इस अवार्ड के लिए साउंड ऑफ मेटल के रिज़ अहमद, मा राईनीज़ ब्लैक बॉटम के लिए चैडविक बोसमैन, द फादर के लिए एंथनी हॉपकिन्स, एनअदर राउंड के लिए मैड्स मिक्किलसन, मॉरीटैनियन के लिए ताहार रहीम के साथ नॉमिनेट हुए हैं।

वहीं ओरिजिनल स्क्रीनप्ले के लिए राईटर - डायरेक्टर रमीन बहरानी को भी एक नॉमिनेशन मिला है। गौरतलब है कि द व्हाइट टाईगर, नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है और इस साल की बेस्ट फिल्मों में से एक है।

बेहद कम उम्र के एक्टर

बेहद कम उम्र के एक्टर

1994 में जन्मे आदर्श गौरव, भारतीय मूल के एक्टर हैं। नेटफ्लिक्स की फिल्म द व्हाइट टाईगर के साथ आदर्श को रातों रात स्टारडम हासिल हुई।

झारखंड आईडल

झारखंड आईडल

आदर्श गौरव, जमशेदपुर में पले बढ़े हैं और उन्होंने बचपन से संगीत की शिक्षा भी ली है। आदर्श ने झारखंड आईडल में भी भाग लिया था और इस कंपिटीशन के फाईनलिस्ट भी बने थे।

माई नेम इज़ खान

माई नेम इज़ खान

आदर्श गौरव को सबसे पहले एक बाल कलाकार के रूप में पहचान मिली थी करण जौहर की फिल्म माई नेम इज़ खान में। इस फिल्म में आदर्श गौरव ने शाहरूख खान के बचपन का किरदार निभाया था।

मॉम में भी छोड़ी छाप

मॉम में भी छोड़ी छाप

श्रीदेवी की फिल्म मॉम में भी आदर्श गौरव ने अपने किरदार से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। अनुराग कश्यप की शॉर्ट फिल्म क्लीन शेवेन में वो राधिका आप्टे के साथ दिखाई दिए और मनोज बाजपेयी के साथ रूख नाम की सीरीज़ में भी दिखे।

OTT पर भी किया काम

OTT पर भी किया काम

आदर्श गौरव ने OTT पर भी काम किया है। वो अमेज़ॉन प्राइम की पांच एपिसोड की सीरीज़ हॉस्टल डेज़ और नेटफ्लिक्स की चार एपिसोड की सीरीज़ लीला में भी दिखाई दे चुके हैं।

द व्हाईट टाईगर से तारीफें

द व्हाईट टाईगर से तारीफें

द व्हाईट टाईगर में बलराम हलवाई के अपने किरदार से आदर्श ने पूरी दुनिया में फैन्स कमा लिए हैं। इतना ही नहीं अपने काम के लिए उन्हें कई अवार्ड के नॉमिनेशन मिल चुके हैं।

नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग सीरीज़

नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग सीरीज़

द व्हाइट टाईगर, अरविंद अडिगा की इसी नाम की किताब पर बनी एक फिल्म है और नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग फिल्मों की लिस्ट में टॉप पर शामिल हो चुकी है।

मिला है साथ

मिला है साथ

गौरतलब है कि द व्हाईट टाईगर के प्रमोशन के दौरान भी फिल्म के सह कलाकारों प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव ने आदर्श गौरव को काफी प्रमोट और उन्हें हमेशा आगे रखा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X