Backstreet Boy सिंगर पर लगे रेप के आरोपों पर Nick Carter ने तोड़ी चुप्पी, बोले- सब झूठ है...

Backstreet boy singer Nick Carter: बैकस्ट्रीट बॉयज के सिंगर निक कार्टर इस समय बुरी मुसीबत में फंस चुके हैं। बता दें कि निक कार्टर को महिला द्वारा लगाए गए नए मुकदमे की वजह से परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस मुकदमे में महिला ने आरोप लगाया है कि निक कार्टर ने उनके साथ कई बार रेप किया है। उन्होंने जानबूझकर उन्हें यौन संचारित संक्रमण (STDs) फैलाया है।
दरअसल यह आरोप लॉरा पेनली ने लगाया है। उनका कहना है कि जब वह 19 साल की थीं तब उनके साथ बार-बार बलात्कार किया गया। TMZ की रिपोर्ट के मुताबिक लॉरा पेनली द्वारा जो केस दायर किया गया है उसमें बताया गया है कि कार्टर ने साल 2004 और साल 2005 के बीच कई बार लॉरा पेनली के साथ रेप किया। उनका दावा है कि दोनों लॉस एंजिल्स में मिले थे। उसे दौरान उन्होंने उनके साथ संबंध बनाएं। जब महिला ने प्रोटेक्शन इस्तेमाल करने की बात की तब कार्टर ने इससे इनकार कर दिया। जिस वजह से महिला को मल्टीपल STDs हुए।
महिला का कहना है कि साल 2005 में जब वह कार्टर से मिली थीं तब उन्होंने संबंध बनाने से मना किया था, लेकिन उन्होंने शारीरिक रूप से दबाव डालने की कोशिश की। महिला का यह भी कहना है कि उनपर चुप रहने के लिए भी दवाब बनाया गया था। लॉरा पेनली आगे कहती हैं कि मेरी इस बात पर किसी का यकीन कर पाना मुश्किल होगाा।
वहीं अब इस मामले को लेकर कार्टर का भी रिएक्शन सामने आया है। बता दें कि कार्टर लगातार से शुरुआत से इस बात से इनकार करते आए हैं। वहीं नए मुकदमे को लेकर उनके वकील लियान के.वाकायामा और डेल हेस जूनियर के माध्यम से यह भी दावा किया गया है कि मौजूदा दावे निराधार हैं।
निक की लीगल टीम का कहना है कि लॉरा पेनली से उनकी मुलाकात या उनके साथ यौन संबंध होना ऐसा कुछ उन्हें याद नहीं। उनका यह भी कहना है कि लॉरा पेनली का पैसों को लेकर लीगल ट्रबल रहे हैं। उनका धोखाधड़ी को लेकर भी मुकदमा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications