BOX OFFICE: दो हफ्तों में तगड़ा धमाका.. दुनियाभर में 1 बिलियन डॉलर की कमाई!
Recommended Video

हॉलीवुड फिल्म एवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर दुनियाभर में तहलका मचा रही है। बता दें, ऐवेंजर्स वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर सबसे जल्दी 1 बिलियन डॉलर कमाने वाली फिल्म बन चुकी है। यह धमाकेदार है। वहीं, भारत में यह जल्द ही 200 करोड़ का कलेक्शन पार करने वाली है। जल्द ही ऐवेंजर्स भारत में सबसे ज्यादा कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म बन जाएगी। फिलहाल 188 करोड़ के साथ द जंगल बुक टॉप पोजिशन पर कायम है।
2019 की सुपर धमाकेदार एक्शन फिल्म.. रणबीर कपूर का जबरदस्त अंदाज!
ऐवेंजर्स सभी हॉलीवुड फिल्मों को भी तगड़ी टक्कर दे रही है। कोई शक नहीं कि यह दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों की टॉप लिस्ट में शामिल हो जाए। भारत की बात की जाए, तो हॉलीवुड फिल्म होते हुए भी ऐवेंजर्स भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 2018 की सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई है। फिल्म ने पद्मावत, पैडमैन, रेड, बागी 2 जैसे सभी सुपरस्टार्स की फिल्मों को पीछे छोड़ दिया।

दुनिया के कई देशों में यह फिल्म सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई है जैसे कि साउथ कोरिया, ब्राजील, थाईलैंड, यूएई, हॉग कॉग, वियतनाम आदि.. फिल्म भारत में 2100 स्क्रीन पर रिलीज हुई है। साफ है कि आज भारत में हॉलीवुड फिल्मों की भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है.. खासकर सुपरहीरो फिल्मों की।
बहरहाल, यहां जानें दुनिभाभर में सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











