एडवांस बुकिंग से ही तोड़ रिकॉर्ड.. इस शुक्रवार BOX OFFICE पर तहलका
हॉलीवुड फिल्म एवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर की एडवांस बुकिंग रविवार यानि की 22 अप्रैल से ही शुरु हो चुकी है। फिल्म भारत में 27 अप्रैल 2018 को रिलीज होने वाली है। बता दें, यह फिल्म 2000 स्क्रीन पर.. हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी। फिल्म की एडवांस बुकिंग जबरदस्त है। कई शहरों में शोज हाउसफुल हो चुके हैं। कोई शक नहीं कि फिल्म भारत में सुपरहिट होने वाली है।
एक 300 करोड़ी फिल्म, और धमाकेदार REMAKE में ये सुपरस्टार फाइनल!
खास बात है कि ये बहुचर्चित फिल्म 2डी, 3डी और 4डी.. तीनों फॉर्मेट में रिलीज होने वाली है। भारत में हॉलीवुड फिल्मों की पॉपुलैरिटी देखते हुए कहा जा सकता है कि बॉक्स ऑफिस पर यह बॉलीवुड फिल्मों को तगड़ी टक्कर देने वाली है।

एवेंजर्स सीरिज अमेरिका के साथ साथ भारत में भी काफी पॉपुलर है। एवेंजर्स सीरीज की तीसरी फिल्म में विलेन को पहले से कहीं ज्यादा खूंखार बनाया गया है। इसे देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार सुपरहीरोज की नए विलेन के साथ लड़ाई और भी भयानक होने वाली है।
एडवांस बुकिंग की बात करें तो ट्रेड पंडितों के अनुसार, फिल्म आराम से भारत में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी। हालांकि द जंगल बुक का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी या नहीं, यह कहना मुश्किल है।


Click it and Unblock the Notifications