..................... Avengers: Infinity War actors were given fake scripts for the film - Hindi Filmibeat

मशहूर हॉलीवुड फिल्म एवेंजर्स इनफिनिटी वार का खुलासा - एक्टर्स को दी गलत स्क्रिप्ट

बॉलीवुड को हॉलीवुड से काफी कुछ सीखना है। फिल्ममेकिंग के क्षेत्र में फिलहाल बॉलीवुड को जिस चीज़ की सबसे ज़्यादा ज़रूरत है, वो है लीक से बचने की। शूटिंग के दौरान, कभी एक्टर का लुक लीक हो जाता है तो कभी फिल्म का नाम और कभी कहानी।

लेकिन सीखना है तो एवेंजर्स इनफिनिटी वार के डायरेक्टर्स से सीखना चाहिए। दरअसल, फिल्म के डायरेक्टर एंथनी रसो और जॉन रसो ने बताया कि हमने शूटिंग के दौरान किसी को असली स्क्रिप्ट दी ही नहीं।

avengers-infinity-war-actors-were-given-fake-scripts-for-the-film

यानि कि रॉबर्ट डाउनी जूनियर से लेकर स्कारलेट जोहानसन तक किसी को भी नहीं पता कि फिल्म में क्या और कैसे हो रहा है। सबको केवल उनके उनके पार्ट की स्क्रिप्ट दी गई।

इतना ही नहीं डायरेक्टर्स ने बताया कि इस दौरान उन्होंने हर एक्टर को एक नकली स्क्रिप्ट भी दी। यानि कि पूरी नकली कहानी लिखी गई जो सभी को बांट दी गई।

जब भी पूछा जाता कि इस पार्ट की शूटिंग कब होगी तो कह दिया जाता आखिरी में। और अब फिल्म रिलीज़ के लिए तैयार है। डायरेक्टर्स का मानना था कि हमने 10 साल तक ये सीरीज़ बनाने में काफी मेहनत की है।

हम नहीं चाहते थे कि इसका अंत किसी भी तरह लीक हो जाए। बस इसलिए हमने इतनी एहतियात बरती है। वैसे भी फिल्म के काफी ज़्यादा चाहने वाले हैं हम नहीं चाहते थे कि किसी भी तरह से उनका फिल्म देखने का एक्सपीरियंस बेकार हो।

वहीं बात करें बॉलीवुड की तो स्क्रिप्ट छोड़िए हमारे यहां पूरी की पूरी फिल्में लीक हो जाती हैं और हम कुछ नहीं कर पाते हैं। सबसे ताज़ा मामला था अक्षय कुमार और रजनीकांत स्टारर 2.0 का।

फिल्म जब से बन रही है तब से किसी ना किसी कारण से चर्चा में रहती है। फिल्म का टीज़र आधिकारिक तौर से एक बड़े इवेंट के साथ रिलीज़ किया जाना था लेकिन पता नहीं कैसे ये लीक भी हुआ और वायरल भी हो गया है।

हाल ही में कई फिल्में हैं जिन्हें लीक ने परेशान किया -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X