एवेंजर्स एंडगेम की एडवांस बुकिंग - 2 घंटे में हाउसफुल सारे शो, टिकट की कीमत सुनकर होश उड़ जाएंगे
मशहूर हॉलीवुड सीरीज़ एवेंजर्स एंडगेम भारत में 26 अप्रैल को रिलीज़ हो रही है और रिलीज़ से पहले ही फिल्म ने तहलका मचा दिया है। फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर एडवांस बुकिंग कल से शुरू हुई। जब तक कोई कुछ समझ पाता फिल्म के सारे शो हाउसफुल थे। इतना ही नहीं, फिल्म की टिकट की ऐसी डिमांड थी कि सारे एप और वेबसाइट तक क्रैश हो गए।
फिल्म के लिए दर्शकों का उत्साह इतना है कि फिल्म के टिकट 2200 रूपये तक के बिक रहे हैं। इससे पहले सबसे महंगे टिकट ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के लिए बिके थे जिनकी कीमत 400 - 1600 रूपये तक थी। गौरतलब है कि एवेंजर्स की आखिरी फिल्म को भी दर्शकों ने काफी प्यार दिया था।
गौरतलब है कि पिछले कुछ सालों से हॉलीवुड फिल्में वो दे पा रही हैं जो हमारा भारतीय दर्शक देख और समझ सके। यही कारण है कि सिनेमा के मार्केट में हॉलीवुड फिल्में बिक रही हैं। पिछले कुछ सालों में ना सिर्फ हॉलीवुड फिल्में दर्शकों के दिल में जगह बना रही हैं बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी कमाल कर रही हैं।
अब देखना है कि एवेंजर्स एंडगेम कलंक को बिल्कुल तबाह करता है या फिर कलंक, लड़खड़ाते ही सही लेकिन अपने पैरों पर खड़ी हो जाएगी और इस फिल्म को एवेंजर्स के सामने टिके रहना है तो।


Click it and Unblock the Notifications











