एवेंजर्स एंडगेम दोबारा हुई रिलीज़, इस बार फ्लॉप, मिला धोखा - फैन्स का टूटा दिल
जब से खबर थी कि एवेंजर्स एंडगेम एक बार फिर से रिलीज़ होने जा रही है, फैन्स काफी उत्साहित हो चुके थे। और इस उत्साह का कारण था एक घोषणा। दरअसल, फिल्म की दोबारा रिलीज़ के साथ ही घोषणा हुई कि इस बार फिल्म में क्रेडिट के बाद एक सीन भी होगा और इसके अलावा फिल्म के डिलीट किए हुए सीन भी फिल्म का हिस्सा होंगे।
यही कारण था कि फैन्स बड़ी उम्मीद के साथ दोबारा फिल्म देखने गए लेकिन उन्हें वहां बड़ा झटका मिला। दरअसल, फिल्म में अधूरे सीन थे। ये सीन केवल अधूरे नहीं थे बल्कि इनके ग्राफिक्स पर भी पूरी तरह काम नहीं किया गया था। ऐसे में फैन्स फिल्म की ये हालत देखकर काफी दुखी हुए।

फिल्म में एक सीन जोड़ा गया जहां हल्क आग से कुछ बच्चों को बचाता है लेकिन एक तरफ ये सीन पूरा शूट भी नहीं किया गया था लेकिन फिल्म में डाल दिया गया और दूसरी तरफ, आधे शूट हुए सीन में भी ग्राफिक्स पर कोई काम नहीं किया गया था। ज़ाहिर है फैन्स की निराशा जायज़ थी।
गौरतलब है कि फिल्म को दोबारा रिलीज़ करने का आईडिया केवल जेम्स कैमरून की फिल्म अवतार के वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस को पछाड़ने के लिए रखा गया था। लेकिन फिलहाल तो ये आईडिया काम करता नहीं दिख रहा है। लेकिन जानिए क्यों एवेंजर्स एंडगेम बन गई थी फैन्स की फेवरिट


Click it and Unblock the Notifications











