चीन के पहाड़ का नाम अब 'अवतार' पर

By Staff
Avatara

अवतार की सफलता के बाद चीन ने एक पहाड़ का नाम बदल दिया है. उसका दावा है कि फ़िल्म के पहाड़ इसी से प्रेरित हैं.

विज्ञानकथा पर आधारित फ़िल्म अवतार की सफलता के बाद चीन ने अपने एक पहाड़ का नाम बदलकर इसका नाम अवतार पर ही रख दिया है. चीन का दावा है कि अवतार फ़िल्म में दिखाए गए पहाड़ इन्ही पहाड़ों के दृश्यों से प्रेरित हैं.

हनान प्रांत के झांगजियाजी में स्थित इन पहाड़ों को अब 'अवतार हैलेलुजाह' के नाम से जाना जाएगा. स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि इन पहाड़ों की तस्वीरें देखकर ही पैंडोरा ग्रह के पहा़डों के दृश्यों की कल्पना की गई है.

अवतार चीन में अब तक की सबसे लोकप्रिय फ़िल्म साबित हुई है. इसमें अब तक वहाँ आठ करोड़ डॉलर की कमाई की है. ज़ियोज़ियांग मॉर्निंग न्यूज़ का कहना है कि सोमवार को बाक़ायदा एक समारोह में इन पहाड़ों को नया नाम दिया गया.

इस अख़बार का कहना है कि वलिंगुआन के इलाक़े में जहाँ हैलेलुजाह पहाड़ स्थित हैं, हॉलीवुड एक फ़ोटोग्राफ़र वर्ष 2008 में पहुँचा था.

समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने इस अख़बार की वेबसाइट के हवाले से कहा है, "उस फ़ोटोग्राफ़र ने हैलेलुजाह पहाड़ों सहित बहुत सी तस्वीरें खींचीं थीं जो फ़िल्म के दृश्यों का आधार बनीं."

अवतार टूर

स्थानीय प्रशासन अवतार की सफलता को भुनाने की कई कोशिशें कर रही है. पहाड़ों का नाम बदलना उसका एक हिस्सा है.

रॉयटर्स के अनुसार म्युनिसिपल प्रशासन ने अपनी वेबसाइट पर एक नारा दिया है, 'पैंडोरा दूर है लेकिन झांगजियाजी पास है'. इस नारे के साथ प्रशासन पर्यटकों के लिए इस इलाक़े के लिए पैकेज टूर का प्रस्ताव दे रहा है.

अवतार फ़िल्म में पैंडोरा ग्रह के नावी लोगों का संघर्ष दिखाया गया है जो माइनिंग से अपने ग्रह को बचाने का प्रयास करते हैं. चीन में यह फ़िल्म 2,500 सिनेमाघरों में दिखाई जा रही थी. इनमें से एक तिहाई सिनेमा घर आईमैक्स और 3-डी थीं जबकि शेष सामान्य 2-डी फ़िल्म थीं.

लेकिन इस महीने के शुरु में चीन सरकार ने 2-डी फ़िल्मों को सिनेमाघरों से हटा लिया था और तर्क दिया था कि वे अच्छा व्यावसाय नहीं कर रही हैं.

लेकिन विश्लेषकों का कहना है कि ये फ़िल्में दो वजहों से हटाई गई थीं. एक तो सरकार को दर्शनशास्त्री कन्फ़्यूशियस पर बनी फ़िल्म के लिए सिनेमाघरों में जगह बनानी थी. और दूसरा यह कि इस फ़िल्म में माइनिंग के लिए लोगों से जगह खाली करवाने की कहानी चीन की असलियत से बहुत मेल खा रही थी.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X