नेपाल में 'अवतार' का प्रदर्शन रुका

इसमें केवल भारत से ही 22 करोड़ रुपये का व्यवसाय हुआ। पर नेपाल में विपक्षी दल माओवादी पार्टी द्वारा देशभर में तीन दिवसीय बंद का आह्वान करने के बाद राजधानी काठमांडू में इस फिल्म का प्रदर्शन रोक दिया गया है।
काठमांडू में दो थियेटर 'जय नेपाल' और 'कुमारी' का संचालन कर रही 'क्वेस्ट एंटरटेनमेंट कंपनी' के मालिक नकीमुद्दीन ने कहा कि यह अकेली ऐसी हॉलीवुड फिल्म है जो देशभर में पर्दे पर दिखाई जा रही है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार और शनिवार को हुए अच्छे व्यवसाय के बाद अब हड़ताल के चलते तीन दिनों के लिए इस फिल्म का सिनेमाघरों में प्रदर्शन रोक दिया गया है।
नकीमुद्दीन ने कहा कि मंगलवार की शाम हड़ताल खत्म होने के बाद स्थितियां सामान्य होने तक लोग नकली डीवीडी और वीसीडी पर फिल्म देखना शुरू कर सकते हैं। नकीमुद्दीन के मुताबिक नेपाल में हॉलीवुड या बॉलीवुड फिल्मों के प्रदर्शन के दिन से ही उन फिल्मों की नकली वीसीडी मिलने लगती हैं और तीन दिन की हड़ताल में लोग नकली वीसीडी पर यह फिल्म देख लेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications