Avatar The Way Of Water: भारत में अवतार 2 के 17000 से भी ज्यादा शोज, धमाकेदार एडवांस बुकिंग और ऑक्यूपेंसी

avatar-the-way-of-water-screen-count-advance-booking-and-occupancy-17000-plus-shows-daily

Avatar The Way Of Water: जेम्स कैमरून की फिल्म 'अवतार- द वे ऑफ वाटर' रात 12 बजे से भारत के सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। ये फिल्म विश्व भर में रिलीज के साथ चर्चा का केंद्र बन चुकी है। भारत में भी फिल्म का बेसब्री से इंतजार था, जिसका नतीजा फिल्म की एडवांस बुकिंग पर भी दिखा है। भारत में इसका क्रेज अपने चरम पर है।

भारत में हॉलीवुड फिल्म 'अवतार- द वे ऑफ वाटर' 3800 स्क्रीन पर रिलीज हुई है। हर फिल्म के 17000 से भी ज्यादा शोज, हर भाषा में दिखाए जाएंगे। पहले वीकेंड के लिए कई जगहों पर रात 12.30 बजे से ही शो शुरू हो गए हैं। और उम्मीद की जा रही है कि ऐसे लगभग सभी शो हाउसफुल चल रहे हैं।

जैसा कि जेम्स कैमरून ने वादा किया है कि यह एक विजुअल ट्रीट है। फिल्म को 3डी, आईमैक्स 3डी और 4डी फॉर्मेट पर पूरे देश में रिलीज किया गया है। यह भारत में सबसे ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज होने वाली हॉलीवुड फिल्मों में शामिल हो चुकी है। प्रीमियम स्क्रीन पर टिकट की बढ़ी हुई कीमतें भी इसके ऑक्यूपेंसी को प्रभावित नहीं कर रही हैं।

कोई नहीं है टक्कर में

कोई नहीं है टक्कर में

भारत में अवतार 2 को 16 दिसंबर की सोलो रिलीज मिली है। फिलहाल दृश्यम 2 सिनेमाघरों में है, लेकिन अवतार को उससे कोई टक्कर नहीं। फिल्म को अगले शुक्रवार को रोहित शेट्टी की सर्कस का सामना करना पड़ सकता है.. क्योंकि रोहित शेट्टी की फिल्म पारिवारिक दर्शकों को अपनी तरफ खींच सकती है।

टिकट की बढी कीमतें

टिकट की बढी कीमतें

कुछ शहरों में, कुछ IMAX शो के लिए टिकट की कीमत ₹2500-3000 जितनी हैं, जो कि जाहिर तौर पर आम टिकट के दाम से काफी ज्यादा है। दिलचस्प बात यह है कि इनमें से कई शो रविवार तक बिक चुके हैं।

भारी भरकम बजट

भारी भरकम बजट

अवतार 2 का बजट 2000 करोड़ तक का बताया जा रहा है। फिल्म ने चीन में धमाकेदार ओपनिंग ली है। वहीं, भारत में फिल्म से 45 करोड़ के ओपनिंग कलेक्शन का अनुमान लगाया जा रहा है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म भारत में आराम से 250 करोड़ से ऊपर का लाइफटाइम कलेक्शन देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X