अमेरिका में चमक रही है 'अवतार'
डेनजेल वाशिंगटन की फिल्म प्रदर्शित होने के बाद भी अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर 'अवतार' फिल्म पहले नंबर पर छाई हुई है।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक वाशिंगटन की फिल्म 'द बुक ऑफ एली' अपने प्रदर्शन के पहले सप्ताहांत में 3.16 करोड़ डॉलर की कमाई कर द्वितीय स्थान पर है जबकि 'अवतार' फिल्म लगातार पांचवे सप्ताह भी प्रथम स्थान पर है। 'अवतार' ने पांचवें सप्ताहांत में 4.13 करोड़ डॉलर का व्यवसाय किया है।
इसके साथ ही अंतर्राष्ट्रीय बाजारों से 1.25 करोड़ का अतिरिक्त व्यवसाय करने के बाद 'अवतार' बॉक्स ऑफिस पर अब तक की सबसे अधिक व्यवसाय करने वाली फिल्म 'टाइटैनिक' से कुछ ही पीछे है।
सर्वाधिक व्यवसाय करने वाली 10 शीर्ष फिल्मों की श्रेणी की अन्य फिल्मों में 'द स्पाई नेक्स्ट डोर', 'इट्स कॉम्पिलिकेटेड', 'लीप ईयर', 'द ब्लाइंड साइड' और 'अप इन द एयर' शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











