'गोल्डन ग्लोब' समारोह का जलवा

विज्ञान फंतासी फिल्म 'अवतार' को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और सर्वश्रेष्ठ मोशन पिक्चर ड्रामा का खिताब मिला। 'अवतार' के निर्देशक जेम्स कैमरॉन को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार दिया गया। दूसरी ओर फिल्म 'क्रेजी हार्ट' के अभिनेता जैफ ब्रिजेज को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के सम्मान से नवाजा गया।
रविवार को एक रंगारंग समारोह में जैफ ने अभिनेता जार्ज क्लूनी को पछाड़ कर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार प्राप्त किया। अभिनेत्री सांद्रा बुलॉक को फिल्म 'द ब्लाइंड साइड' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का 'गोल्डन ग्लोब' पुरस्कार दिया गया।
सर्वश्रेष्ठ हास्य प्रधान फिल्म की श्रेणी में '500 डेज ऑफ समर', 'द हेंगओवर', 'इट इज कम्पलिकेटेड', "जूली एंड जूलिया' और फिल्म 'नाइन' को नामित किया गया था।
टेलीविजन श्रृंखला/ हास्य प्रधान कार्यक्रम की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार टोनी कोल्लेट्टी को दिया गया। वहीं सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार जॉन लिथवो को मिला। सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड फिल्म का पुरस्कार फिल्म 'अप' को मिला। टेलीविजन श्रृंखला/ हास्य प्रधान कार्यक्रम की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार माइकल सी. हॉल को दिया गया। विदेशी भाषा की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार 'द व्हाइट रिबन' को दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











