'अवतार' ने सारे अमेरिकी रिकार्ड तोड़े

विश्व में इस फिल्म ने 23.6 करोड़ डॉलर की कमाई की है। इससे पहले कैमरॉन की फिल्म 'टाइटेनिक' ने भी रिकार्ड कमाई की थी। 'अवतार' के निर्माण में करोड़ों डॉलर खर्च हुए हैं। इसे विश्व की अब तक की सबसे महंगी फिल्म वताया जा रहा है।
अवतार की शूटिंग स्पेशल कैमरे से हुई है। जिसे जेम्स और उनके एक साथी ने मिल कर खुद बनाया है। फिल्म थ्री डायमेंशनल है। अवतार पिछले शुक्रवार को ही भारत में भी रिलीज हुई है। इंडिया में भी फिल्म को जबर्दस्त ओपनिंग मिली है।
फिल्म 'अवतार' अभी चीन और जापान में प्रदर्शित नहीं हुई है। माना जा रहा है कि इन दोनों देशों में भी यह फिल्म रिकार्ड कमाई करेगी।


Click it and Unblock the Notifications











