न्यूयार्क| हॉलीवुड की फंतासी फिल्म 'अवतार' ने अमेरिका में लगातार छठे सप्ताह रिकार्ड कमाई की है। जेम्स कैमरॉन की 3डी फिल्म ने सप्ताहांत में 3.6 करोड़ डॉलर की कमाई की है। इससे पहले भी लगातार पांच हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर इसी फिल्म ने सबसे अधिक कमाई की थी। प्रदर्शन के बाद फिल्म 'अवतार' अबतक 55.2 करोड़ डॉलर की कमाई कर चुकी है। टाईटेनिक के बाद कैमरान की अवतार भी रिकार्ड तोड़ कमाई कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Story first published: Monday, January 25, 2010, 11:15 [IST]