'अवतार' को सर्वश्रेष्ठ कला निर्देशन के लिए ऑस्कर

पढें : 'अवतार' को सर्वश्रेष्ठ विजुअल इफेक्ट के लिए ऑस्कर
सैंडी पॉवेल को फिल्म 'यंग विक्टोरिया' के लिए सर्वश्रेष्ठ वस्त्र डिजायनर का ऑस्कर पुरस्कार हासिल हुआ। पावेल का यह तीसरा ऑस्कर पुरस्कार है। इससे पहले वह 'शेक्सपियर इन लव' और 'द एवियेटर' के लिए ऑस्कर पुरस्कार हासिल कर चुकी हैं।
सर्वश्रेष्ठ छायांकन के लिए ऑस्कर
फिल्म 'अवतार' के लिए मॉरो फियोर को सर्वश्रेष्ठ छायांकन के पुरस्कार से नवाजा गया। फियोर ने इस सम्मान के लिए ऑस्कर पुरस्कार समिति, फिल्म के निर्देशक जेम्स कैमरून और फिल्म निर्माण से जुड़े सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया।
फियोर ने ब्रूनो डेल्बोनेल ('हैरी पॉटर एंड द हाफ-ब्लड प्रिंस'), बैरी एक्रोयड ('द हर्ट लॉकर') और क्रिस्टन बर्जर ('द व्हाइट रिबन') को पछाड़ते हुए यह पुरस्कार हासिल किया है।
academy awards avatar अवतार एकेडमी अवार्डस ऑस्कर जेम्स कैमरून फिल्म समारोह हॉलीवुड film festival hollywood james cameron oscar


Click it and Unblock the Notifications