टल गया 2018 का MAHACLASH....लेकिन नई रिलीज़ डेट सुनकर चौंक जाएंगे
शाहरूख खान की सबसे महंगी फिल्म पर से खतरा फिलहाल तो टल गया है और माना जा रहा है कि अब अगले साल उनका क्रिस्मस ठीक ठाक बीत जाएगा। लेकिन अब अवतार ने दनादन 4 सीक्वल का एलान कर दिया है। एक के बाद 2025 तक!
शाहरूख खान थोड़ी सी चैन की सांस तो ले सकती हैं क्योंकि उनकी सबसे महंगी फिल्म जिसकर ऊपर क्लैश के बादल मंडरा रहे थे, अब अकेली रिलीज़ होगी और इस खबर से वाकई शाहरूख खान को सुकून तो मिला होगा।
दरअसल, शाहरूख खान की आनंद एल राय वाली फिल्म क्रिसमस 2018 पर रिलीज़ होने वाली थी लेकिन सब चिंता में पड़ गए क्योंकि इसी दौरान रिलीज़ हो रहा था हॉलीवुड फिल्म अवतार का सीक्वल।

अब अवतार की फैन फॉलोइंग भारत में कितनी ज़्यादा है ये बताने की तो ज़रूरत नहीं है। वहीं दूसरी तरफ ऋतिक रोशन ने भी शाहरूख से भिड़ने का एलान कर दिया है। उनकी कृष 4 की डीटेल्स धुंआधार थी।
बहरहाल, अब अवतार को लेकर ताज़ा अनाउंसमेंट आपको चौंका देगा। अब केवल अवतार 2 नहीं, अवतार 3, अवतार 4 और अवतार 5 देखने को भी तैयार हो जाइए। अवतार 2 आएगी 2020 में, अवतार 3 - 2022, अवतार 4 आएगी 2024 और फाइनली अवतार 5 - 2025 में रिलीज़ होगी।
अब इन फिल्मों की रिलीज़ डेट सुनकर बाकी स्टार्स को डरने की ज़रूरत है क्योंकि हॉलीवुड फिल्में वैसे भी आजकल भारत में धमाकेदार कमाई कर रही हैं।
यकीन ना हो तो ये बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट देख लीजिए -


Click it and Unblock the Notifications











