Avatar 2 को लेकर चेन्नई से आई बुरी खबर, इस वजह से कुछ थिएटर्स में नहीं रिलीज होगी फिल्म?

avatar the way of water

हॉलीवुड की शानदार फिल्म अवतार द वे ऑफ वाटर आज रिलीज हो गई है और इस फिल्म के दीवाने थिएटर्स तक पहुंच रहे हैं। फिल्म लगातार खबरों का हिस्सा थी, दर्शकों ने पहले ही फिल्म के टिकट्स बुक कर लिए थे। लेकिन अब एक खबर चेन्नई से सामने आ रही है जो कि फैंस के लिए काफी बुरी साबित हो सकती है। जी हां, खबरें हैं कि जेम्स की ये फिल्म अवतार 2 चेन्नई के कुछ थिएटर्स में नहीं रिलीज होगी। ये खबर निश्चित तौर पर काफी बुरी है और थिएटर्स के मैनेजर्स के बयान इसपर सामने आ रहे हैं।

उन्होने खुलासा करते हुए कहा कि वो मेकर्स से इस फिल्म को लाने में असमर्थ रहे हैं। गौरतलब है कि फिल्म को भारत में आज 2डी, 3डी और आईमैक्स फॉर्मेट में रिलीज कर दिया गया है।

चेन्नई में सिनेमा मालिकों ने सोशल मीडिया पर खुलासा करते हुए कहा है कि अवतार 2 को उनके थिएटर्स में नहीं रिलीज किया गया है। ऐसा इसलिए हुए क्योंकि वो डिज्नी स्टूडियो के साथ एक समझौते पर हां नहीं कर सके।

चेन्नई के कुछ मशहूर थिएटर जैसे वेट्री थिएटर, एजीएस सिनेमा और जीके सिनेमा में लोग अवतार 2 नहीं देख सकेंगे। हालांकि ऐसा नहीं है कि पूरे राज्य में इस फिल्म को नहीं रिलीज किया जाएगा।

साल 2009 में इस फिल्म का पहला पार्ट आया था जो कि लोगों के दिलों में आजतक जिंदा है। फिल्म में इस तरह की क्रिएटिविटी पहले नहीं देखी गई थी।

जेम्स कैमरुन का नाम इस फिल्म से हर वो इंसान जान गया था जोकि उनके बारे में पहले कुछ नहीं जानता था। फिल्म को लेकर इस तरह का बज है कि फिल्म पहले ही दिन रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने वाली है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X