फिल्म देखकर उल्टी कर रहे है दर्शक
"आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के सिनेमाघरों में इन दिनों एक ऐसी फिल्म चल रही है, जिसे देखकर दर्शक सिनेमाघरों में ही उल्टियां करने लगते हैं।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक इस फिल्म का नाम 'वान डेमेंस लैंड' है और इसके निर्देशक हैं जोनाथन अउफ डेर हेइद। हेइद हालांकि दर्शकों द्वारा उल्टी करने की बात से काफी हैरान हैं।
वह कहते हैं, "लोगों द्वारा उल्टी करने की बात मुझे थोड़ा हैरान करती है। न्यूजीलैंड से भी लोगों द्वारा उल्टी करने की बात सामने आई है। खासतौर पर लोग फिल्म में हत्या का पहला दृश्य देखकर ज्यादा प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं।"
यह फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है। फिल्म के मुख्य पात्र को मानव मांस खाने की आदत पड़ जाती है। मानव मांस पाने के लिए वह कई हत्याएं करता है।
यह फिल्म 1822 में तस्मानिया पैनल कॉलोनी से भागे एक कैदी एलेक्जेंडर पीयर्स पर आधारित है। पीयर्स को 1824 में होबार्ट में फांसी दे दी गई थी।


Click it and Unblock the Notifications











