पैट्रिज ने डेनिम के लिए दिया पोज
अमेरिकी टीवी अभिनेत्री औड्रिना पैट्रिज ने डेनिम ब्रांड 'डिवाइन राइट्स ऑफ डेनिम' के लिए पोज दिया है। इस विज्ञापन में काम करने के बाद वह फैशन की दुनिया के लिए एक अलग चेहरा बन गई हैं।
पीपुल डॉट कॉम के अनुसार पैट्रिज इस ब्रांड के स्प्रिंग-समर कलेक्शन के विज्ञापन में नजर आएंगी। यह विज्ञापन मार्च महीने से पत्रिकाओं में प्रकाशित होना शुरू हो जाएगा।
पैट्रिज ने इस कंपनी के साथ पिछले वर्ष अनुबंध किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications