ये क्या मॉडल्स को स्कैन करते ही बदल गया कपड़ों का रंग, देखा है कभी ऐसा अनोखा फैशन

ANREALAGE

आपने बहुत से फैशन शोज के बारे में सुना होगा और कई देखे भी होंगे। लेकिन क्या कभी आपने ऐसा फैशन शो देखा है जिसमें रैंप पर ही मॉडल्स के कपड़ों का रंग बदल जाए। जी हां, पढ़कर आपको भी हैरानी हो रही होगी लेकिन हाल ही में एक ऐसा ही फैशन शो देखने में आया। दरअसल, पेरिस में ये फैशन शो आयोजित हुआ जिसमें मॉडल्स व्हाइट कलर या प्लेन कपड़ों में नजर आएं और जैसे ही उनके सिर से लेकर पैरों तक शरीर को स्कैन किया गया तो उनके ना सिर्फ कपड़ों का रंग बदल गया।

हाल ही में वोग मैग्जीन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की जिसमें उन्होंने बताया कि पेरिस में हुए फैशन शो में युवी लाइट्स का खेल दिखा। दिलचस्प बात ये थी इस फैशन शो में क्लोथ कलेक्शन से ज्यादा लाइट शो फोकस में रहा। मॉडल्स सिर से लेकर पैर तक एक ही रंग में रंगी थी और जैसे ही स्कैनर उनके सामने से गुजरा उनके बालों से लेकर जूतों तक का रंग बदल गया। वोग मैगजीन इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कहा कि ये 2023 का लाइट शो फैशन एक्सपीरियंस है जिसमें विजुअल्स कलर बदल देता है। हालांकि वोग मैग्जीन का ये वीडियो इंस्टाग्राम पर बहुत पसंद किया जा रहा है। यहां तक कि मॉडल, हॉलीवुड एक्ट्रेस और सिंगर केटी पेरी में भी इसे मैजिक शो करार दिया है। वहीं बहुत से वेरीफाईड अकाउंट भी इससे बहुत प्रभावित हैं कोई इसे इंक्रेडिबल बता रहा है तो कोई बेहद अद्भुत शानदार और लाजवाब बता रहा है। बता दें, इस लाइट शो में जिन डिजाइंस का कलेक्शन पेश किया गया है वे खासतौर पर ऑटम विंटर 2023 के लिए बनाए गए हैं।

वोग मैगजीन ने ANREALAGE को शो का क्रेडिट देते हुए इंस्टाग्राम पर टैग किया। एनरीलेज ने अपने इंस्टाग्राम पर इस शो की कई वीडियो पोस्त की हुआ हैं और वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है कि ऑटम/विंटर 2023-24 कलेक्शन। साथ ही उन्होंने लिखा,
दो समान संसार।
दो अलग दुनिया।
हम दुनिया को कैसे देखते हैं।
वे दुनिया को कैसे देखते हैं।
बराबर पहनें।
लेकिन बराबर नहीं।
ऑटम/विंटर 2023-24 के लिए, एनरीलेज फैशन का इस्तेमाल ह्यूमन परसेप्शन के इवोल्यूशन का पता लगाने के लिए करता है और कैसे हर लिविंग ऑर्गेनाइज्म - चाहे वह कितना भी सिंपल या कॉम्प्लेक्स क्यों न हो - अपनी खुद की दुनिया में रहता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X