फिर से बेटे की मम्मी बनेंगी कुवांरी हॉट शकीरा...
कोलंबियाई गायिका शकीरा ने क्लीयर कर दिया है कि वो एक बार फिर से बेटे की मम्मी बनने जा रही हैं। शकीरा अपने लिव इन पार्टनर फुटबॉलर गेरार्ड पीक के दूसरे बच्चे को जन्म देने जा रही हैं। अगस्त के महीने में ही सेक्सी शकीरा ने ऐलान किया था कि वो दूसरी बार गर्भवती हैं।
वेबसाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार, शकीरा की मां नीदिया रिपोल और पिता विलियम मेबराक चैडिड ने मंगलवार को पत्रिका 'होला' को बताया कि शकीरा दूसरी बार भी बेटे की मां बनने वाली हैं। हम बहुत खुश हैं। वह दूसरी बार मां बनने वाली है। मिलान के लिए एक भाई आने वाला है।"मालूम हो कि शकीरा को जनवरी, 2013 में बेटे की किलकारियां गूंजी। उनके बेटे का नाम मिलान है।
दूसरी बार कुआंरी मां बनने को तैयार हॉट शकीरा
कुछ दिनों पहले शकीरा ने कहा था कि मातृत्व एक बढ़िया सुख है जिसका आनंद वो जी-भर के उठा रही हैं। शकीरा का कहना था कि मातृत्व से बढ़कर दुनिया का कोई आनंद नहीं है। इस सुख की बराबरी और तुलना किसी से नहीं हो सकती है।
हॉलीवुड की हॉट वेब शकीरा ने पहले ही कह रखा था कि उनका बेटा मिलान अपनी मम्मी की तरह नहीं बल्कि अपने पापा स्पेनिश फुटबाल खिलाड़ी जेरार्ड पिक्यू की तरह स्पेन के फुटबाल क्लब बार्सिलोना का सदस्य होगा। हो सकता है कि उनका दूसरा बेटा भी स्पेनिश ही हो। फिलहाल शकीरा के चाहने वाले उनके और उनके आने वाले बच्चे के लिए ऊपरवाले से दुआएं मांग रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications












