एनरिक के साथ घर बसाना चाहती हैं अन्ना
अपनी सुंदरता के लिए मशहूर रूस की पूर्व टेनिस स्टार अन्ना कुर्निकोवा ने कहा है कि वह अपने प्रेमी और पॉप गायक एनरिक इग्लेसियास के साथ शादी करके बच्चों को जन्म देना चाहती हैं।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक कुर्निकोवा और इग्लेसियास के बीच 2002 से ही प्रेम संबंध चल रहा है। तमाम तरह के उतार-चढ़ावों के बीच से गुजरते हुए दोनों का संबंध अब भी बरकार है।
कुर्निकोवा ने कहा, "हमने अपने रिश्ते को हमेशा सकारात्मक बनाए रखने की कोशिश की है। मैं अपने गर्भवती होने, विवाह करने और संबंध टूटने तक की खबरें पढ़ी हैं लेकिन इसके बावजूद हमारे संबंध जस के तस बने हुए हैं। अब मैं इग्लेसियास से शादी करके बच्चों को जन्म देना चाहती हूं।"
कुर्निकोवा ने कहा कि इग्लेसियास के साथ उनके लंबे प्रेम संबंध की सफलता का राज दोनों का हंसमुख बने रहना और एक दूसरे का सम्मान करना है।


Click it and Unblock the Notifications











